वन संरक्षण से क्या समझते हैं?

वन संरक्षण से क्या समझते हैं?

इसे सुनेंरोकेंवन संरक्षण(Forest preservation) वन संरक्षण का अर्थ है-वनों का विवेकपूर्ण उपयोग और वन क्षेत्र मैं वृद्धि करना। प्राचीन काल में भारत में वनों का विस्तार पर्याप्त क्षेत्रफल में था। परंतु जनसंख्या के बढ़ते दबाव के फल स्वरुप आवास, कृषि, सड़कें, रेल मार्ग और उद्योगों की स्थापना के लिए वनों का निर्माता से विनाश किया गया।

वन संरक्षण का क्या महत्व है?

इसे सुनेंरोकेंवन बने रहें, तभी धरती पर उचित मात्रा में वर्षा होगी, नदियों की धारा प्रवाहित रहेगी, पहाड़ों और धरती का क्षरण नहीं होगा। सूखा या बाढ़ और भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होती रहेगी। आवश्यक प्राण-वायु और प्राण-रक्षक औषधियाँ-वनस्पतियाँ आदि निरन्तर प्राप्त होती रहेंगी।

वन संरक्षण क्या है इसके दो उपाय बताइए?

वन संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डालिये |

  • वनों को एक निश्चित सीमा तक काटना चाहिए | वनों को काटने और वृक्षारोपण की दरों में समान अनुपात होना चाहिए |
  • वनों की आग से सुरक्षा की जानी चाहिए इस हेतु निरीक्षण गृह तथा अग्निरक्षा पथ बनाने चाहिए |
  • कृषि एवं आवास हेतु वन भूमि के उन्मूलन एवं झूम पद्धति की कृषि पर रोक लगानी चाहिए |

वन संसाधन से आप क्या समझते हो?

इसे सुनेंरोकेंवन एक मूल्यवान संसाधन हैं जो भोजन, आश्रय, वन्यजीवन आवास, ईंधन, और दैनिक आपूर्ति जैसे औषधीय सामग्री और कागज प्रदान करते हैं। वन, पृथ्वी की CO2 आपूर्ति और विनिमय को संतुलित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो वायुमंडल, भू -मंडल और हाइड्रोस्फीयर के बीच एक महत्वपूर्ण लिंक के रूप में कार्य करते हैं।

वनों से क्या तात्पर्य है?

इसे सुनेंरोकेंऐसा क्षेत्र जहाँ प्राकृतिक रूप से उगे वृक्षों एवं वनस्पति का घनत्व अत्यधिक रहता है, उस क्षेत्र विशेष को वन (Forest in hindi) कहते है । साधारणत: जिस स्थान पर प्राकृतिक वनस्पति की अधिकता होती है, उस स्थान विशेष को “वन (Forest in hindi)” एवं सरल भाषा में ‘जंगल’ कहा जाता है ।

वनों से हमें क्या क्या चीजें मिलती है?

इसे सुनेंरोकेंवनों से हम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में अनेक लाभ प्राप्त करते हैं, जैसे – प्रत्यक्ष लाभ स्वरूप हम वनों से इमारती काष्ठ, जलाऊ ईंधन, पशुओं के लिए चारा, गोंद, लाख, फल, जड़ी – बूटियाँ आदि प्राप्त करते हैं तो अप्रत्यक्ष रूप में वन वर्षा, बाढ़ की रोकथाम करते हैं, सुन्दर अभयारण्य एवं आकर्षक पर्यटक स्थल देते हैं ।